Showing posts with label sunil dutt sharma. Show all posts
Showing posts with label sunil dutt sharma. Show all posts

9/25/2008

भाजपा ने मनाई पंडित दीनदयाल की जयंती

भाजपा ने मनाई पंडित दीनदयाल की जयंती
Sep 25, 11:09 pm
गाजियाबाद, जासंकें: भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई गई। साई उपवन के सामने आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष अशोक मोंगा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यकर्ताओं ने उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान भाजपा ने अपने बूथ चलो अभियान का भी शुभारंभ किया गया। विभिन्न मंडल प्रभारियों ने आज से ही बूथ स्तर पर बैठकों की शुरूआत कर दी है
कार्यक्रम में विधायक सुनील शर्मा, महापौर दमयंती गोयल, रमेश चंद तोमर, तेलूराम काम्बोज, अतुल गर्ग, जगदीश साधना व प्रकाश पाल आदि उपस्थित थें।
पं दीनदयाल उपाध्याय को याद किया
इंदिरापुरम, जासंकें : भाजपा के नागरिक आपूर्ति प्रकोष्ठ की ओर से पं दीनदयाल उपाध्याय को याद किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडित जी के विचारों को अपनाने का आह्वान किया।
महानगर अध्यक्ष सुनील दत्त शर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्य शांत प्रकाश ने कहा कि पंडित जी ने हमेशा ठीक दिशा में आगे बढ़ने के लिए एकात्मक मानववाद जैसा दर्शन दिया है। यह वही दर्शन था जिस पर चलकर कभी देश सोने की चिड़िया व विश्व गुरु रहा था। इस दर्शन को दोबारा अपनाकर देश पुन: परम वैभव पर पहुंच सकता है। इस दौरान गिरीश जुयाल, टेकराम त्यागी, मनवीर सिंह पाश्चा, शैलेंद्र सिंह नेगी, देवेंद्र देवी आदि उपस्थित रहे।