2/28/2011

"ग्यारह दिवसीय प्रवेश प्रशिक्षण वर्ग" दिनांक 15 से 25 फरवरी 2011 भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा

शान्त प्रकाश
राष्ट्रीय प्रशिक्षण सह प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी
अनुसूचित जाति मोर्चा

आदरणीय

           
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन गडकरी जी के निर्देशानुसार, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दुष्यंत कुमार गौतम जी के अथक प्रयास से उत्तर प्रदेश के प्रमुख कार्यकर्ताओं का "ग्यारह दिवसीय प्रवेश प्रशिक्षण वर्ग" दिनांक 15 से 25 फरवरी 2011 तक झिन्झोली में आयोजित कर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा नें ऐतिहासिक कार्य किया ! वर्ग की अध्यक्षता भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भानु प्रताप सिंह वर्मा जी, पूर्व सांसद, नें की !
          
           
आदरणीय श्री राम प्यारे पाण्डेय जी नें जानकारी दी की वर्ष 1953 में श्र्ध्ये पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी नें भारतीय जनसंघ का सात दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग लगाया था उसके बाद उससे अधिक अवधि का प्रशिक्षण वर्ग भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा अब आहूत किया जा रहा है जो वाकई ऐतिहासिक है !

           
प्रशिक्षण वर्ग में उत्तर प्रदेश से 151 प्रतिभागियों नें भाग लिया जिनमें मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री, पूर्व विधायक, वर्तमान जन प्रतिनिधि , मंडल अध्यक्ष, महिलाएं , डाक्टर, इंजिनियर एवं कई अधिवक्ता उपस्थित रहे !

           
कार्यक्रम का उदघाटन आदरणीय राजनाथ सिंह जी (पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा) नें किया जिसमें श्री राम नाथ कोविंद जी (राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा), श्री दुष्यंत कुमार गौतम जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा, अनुसूचित जाति मोर्चा), श्री जय प्रकाश जी (सदस्य, राष्ट्रीय कार्यसमिति, भाजपा) उपस्थित रहे !

           
वर्ग में प्रतिदिन दैनिक कार्यकलापों, खेलकूद, व्यायाम, योग,सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अतिरिक्त प्रमुख विषयों पर बौधिक व् चर्चा होती थी ! कुछ प्रमुख विषय जिन पर विभिन्न वक्ताओं द्वारा मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ, स्वस्थ भारत सुखी परिवार, अनुसूचित जाति वर्ग के महापुरुष व् सामाजिक समरसता में उनका योगदान, रंगनाथ मिस्र आयोग रिपोर्ट की समीक्षा, डा अंबेडकर जी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व, अपना विचार परिवार व् हमारी भूमिका एवं प्रेरणा, लोक व्यवहार, अनुसूचित जाति वर्ग हेतु उत्तर प्रदेश में लागू वेलफेयर स्कीम, भ्रष्टाचार - सप्रंग सरकार घोटालों की गाथा, अच्छी बैठक-अच्छी सभा एवं बड़ा कार्यक्रम मैनेजमेंट, प्राकृतिक चिकित्सा व् घरेलू नुस्क्खे, हमारे प्रेरणा पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं उनका राजनैतिक चिंतन, संवैधानिक अधिकार एवं विशेष घटक योजनाएँ, मीडिया व् चुनाव प्रबंधन, उत्तर प्रदेश में राजनैतिक परिद्रश्य, प्रशिक्षण क्यों ?, भाजपा की कार्य पद्धति व् अनुसूचित जाति वर्ग में आधार बढाना, अनुसूचित जातियों का हित एवं संवैधानिक अधिकार, उत्तर प्रदेश में भाजपा के बड़ते कदम, अनुसूचित जाति मोर्चा विकास, परमपूजनीय गुरूजी व् प्रचारकों के संस्मरण, भाजपा की विचारधारा एवं पञ्चनिष्ठाएं और एन0 डी0 शासन की उपलब्धियां !  

           
उपरोक्त विषयों पर आदरणीय श्री नितिन गडकरी जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा), श्री बंगारू लक्ष्मण जी (पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा), श्री इन्द्रेश कुमार जी (सदस्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ), श्री कलराज मिस्र जी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा), श्री राम लाल जी (राष्ट्रीय महामंत्री, संगठन, भाजपा), श्री व्ही सतीश जी (राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, भाजपा), श्री थावर चंद गहलोत जी (राष्ट्रीय महामंत्री, भाजपा), श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी (राष्ट्रीय महामंत्री, भाजपा), श्री राम नाथ कोविंद जी (राष्ट्रीय प्रवक्ता, भाजपा), श्री दुष्यंत कुमार गौतम जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा, अनुसूचित जाति मोर्चा), श्री सूर्य प्रताप शाही जी (प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा, उत्तर प्रदेश), श्री राकेश जैन जी (प्रदेश संगठन महामंत्री, भाजपा, उत्तर प्रदेश), श्री जय प्रकाश जी (सदस्य, राष्ट्रीय कार्यसमिति, भाजपा), श्री विजय सोनकर शास्त्री जी (सदस्य, राष्ट्रीय कार्यसमिति, भाजपा)डा. सत्यनारायण जटिया जी (पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा), श्री अलोक कुमार जी (राष्ट्रीय संयोजक, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ), श्री नारायण सिंह केसरी जी (राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रभारी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा), प्रो श्यामनंदन सिंह जी (अध्यक्ष,चुनाव प्रबंधन समिति, उत्तर प्रदेश), श्री नरेंद्र सिंह जी (प्रदेश महामंत्री एवं प्रभारी अनुसूचित जाति मोर्चा, भाजपा, उत्तर प्रदेश), श्री दिवाकर जी (राष्ट्रीय महामंत्री, भाजपा, अनुसूचित जाति मोर्चा), श्री मुकेश जी, श्री काकाजी, श्री वैद जी एवं श्री राजेंदर आर्य जी (सूर्या फाउंडएशन झिन्झोली) आदि प्रमुख वक्ताओं का सानिध्य, स्नेह व् मार्ग दर्शन सभी कार्यकर्ताओं को ग्यारह दिनों में प्राप्त हुआ !   

           
प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं में आत्मसम्मान, अभूतपूर्व जोश, संगठन के प्रति समर्पण एवं उत्साह देखने को मिला ! उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति मोर्चे का विस्तार मंडल स्तर तक हो और बुद्धिजीवी वर्ग की सहभागिता बड़े इस दृढ उदेश्य के साथ सभी कार्यकर्ताओं नें प्रतिबधता जाहिर की और आने वाले चुनावों में इस वर्ग के कारण शुभ नतीजे मिलें इस विश्वास के साथ सभी कार्यकर्ताओं नें अपने क्षेत्रों को प्रस्थान किया !

            वर्ग में कुछ कार्यकताओं का प्रमुख रूप से योगदान रहा जिनमें श्री विजय पहाडिया जी दिल्ली , श्री प्रमोद आसरे जी (सूर्या फाउंडएशन), श्री निर्मल केम दिल्ली, श्री किशन पाल कैन और श्री संजय निर्मल जी का भी प्रमुख रूप से सराहनीय योगदान रहा ! 

            पत्र सूचनार्थ प्रेषित है !
                                   
सादर !                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                       आपका


दिनांक-28 फरवरी 2011                                                              (शान्त प्रकाश)  

  
 

No comments: